व्यापक सहमति तक पहुंचने के उद्देश्य से आस्ट्रिया की राजधानी वियना में ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच वार्ता का क्रम जारी है जो 20 जूलाई तक जारी रहेगा।
ईरान में नवीं और दसवीं सरकारों के काल में तेहरान और ग्रुप 5+1 के बीच वर्ष 2008 से 2013 के बीच वार्ता के कई चरण आयोजित हुए हैं। इनमें से 3 जनेवा में, 2 इस्तंबूल में, 2 आलमाती में, 2 बग़दाद और मास्कों में हुए। डा. रूहानी की सरकार में आरंभ के 11 महीनों के दौरान 18 बार परमाणु वार्ता हुई है। इसका परिणाम, व्यापक सहमति तक पहुंचने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाना है। व्यापक सहमति तक पहुंचने के लिए अब लगभग एक सप्ताह का समय शेष बचा है।
दोनो पक्ष ही इस बची हुई समय सीमा को व्यापक सहमति तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण अवसर मान रहे हैं।
13 जुलाई 2014 - 17:29
समाचार कोड: 623692
व्यापक सहमति तक पहुंचने के उद्देश्य से आस्ट्रिया की राजधानी वियना में ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच वार्ता का क्रम जारी है जो 20 जूलाई तक जारी रहेगा।